Hapur News: डिप्टी सीटीआई ने एक दिन में वसूला 2.15 लाख रुपये का जुर्माना
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बेहतर कार्य प्रदर्शन करते हुए डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर (डिप्टी सीटीआई) अम्बुज चौहान ने एक दिन में बिना टिकट यात्रा करने वाले 246 यात्रियों को पकड़कर 2 लाख 15 हजार 250 रुपये का राजस्व रेलवे के खाते में जमा कराया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहना की है। वहीं, एक नवंबर से 12 नवंबर तक उन्होंने कुल 1279 यात्रियों से 12 लाख 28 हजार 750 रुपये का राजस्व एकत्र किया। डिप्टी सीटीआई अम्बुज चौहान के बेहतर कार्य प्रदर्शन पर प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने फोन कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके कार्य की सराहना करते हुए रेलवे की वेबसाइट पर उनका फोटो भी अपलोड कराया गया। सीनियर डीसीएम ने उन्हें जल्द ही सम्मानित कराने का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.