हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस टीम ने श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और बाबूगढ़ पुलिस ने विकास ग्लोबल स्कूल में विशेष सत्र आयोजित कर छात्र छात्राओं को डिजिटल खतरों और उनसे बचाव के पुख्ता उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के तौर तरीकों से अवगत कराया। बच्चों को फर्जी सोशल मीडिया आईडी , ओटीपी फ्राॅड, संदिग्ध लिक फ्राॅड और डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वह अपनी निजी जानकारी, व्यक्तिगत तस्वीरें, पासवर्ड और बैंक खाता वितरण कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफाॅम्...