हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी एक युवक का डाक कांवड़ यात्रा के दौरान गांव शेखपुर व गांव लुखराड़ा के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि 15 अगस्त को पीड़ित युवक को शेखपुर व लुखराड़ा गांव के चार युवकों ने पहले तो कार से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। बाद में उस पर लोहे की सरिया, तमंचों की बट से जमकर मारपीट कर मरणासन्न स्थित में पहुंचा दिया। मारपीट में युवक बेहोश हो गया तो आरोपी उसे मरा समझ सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव शेखपुर निवासी दिवाकर शर्मा ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पूर्व में डाक कांवड़ लाने के दौरान गांव शेखपुर निवासी रोहित डागर और गांव लुखराड़ा निवासी आकाश, शिवम और निस्बुद्दीन उ...