हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी कलवा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि एक नामजद समेत तीन व्यक्तियों पर सडक़ से फलों का ठेला हटाने को कहने पर उनके पुत्र पर चाकूओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी कलवा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे उनका पुत्र दीपक ज्वार की बुग्गी लेकर पुरानी चुंगी पर गया था। वहां सडक़ पर एक युवक ने अपना फलों का ठेला खड़ा कर रखा था। उनके पुत्र ने उससे ठेला सडक़ से हटाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवक ने अपने ...