हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम विगास के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह मुरादाबाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: ट्रेन से गिरे युवक की मौत इस सूचना पर बाबूगढ़ थाना पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक का सिर हापुड़ की तरफ और सिंभावली की तरफ प...