हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उपैड़ा के निकट ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह को बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली की क्षेत्र अंतर्गत उपैड़ा गांव के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां देखा कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...