Hapur News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: नगर के स्याना रोड़ स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक व्यक्ति रेलवे लाइन के निकट घुम रहा था। कुछ ही देर के बाद वहां से गुजरी एक ट्रेन की चपेट में वह आ गया। इसको देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने लगी, लेकिन काफी देर तक भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.