हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान मोहल्ला भीमनगर निवासी अंजू के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वहीं परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में खंबा नंबर 14 के पास देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे रेलवे लाइन पर महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर अयोध्या पुरी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के काफी संख्या में लोग भी मौके पर प...