Hapur News: ट्रेनों की लेटलतीफी से दैनिक यात्री परेशान
हापुड़, अक्टूबर 22 -- Hapur News: शहर और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन सफर करने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को इन दिनों ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ तथा आसपास के शहरों के बीच प्रतिदिन जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं का दैनिक शेड्यूल पूरी तरह से चरमरा गया है। ट्रेनों के लगातार समय पर न आने से यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। दैनिक यात्री संघ से जुड़े वेद प्रकाश सिंघल ने ट्रेनों के लचर संचालन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन से ट्रेनों को उनके निर्धारित समय पर संचालन करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, व्यापारी, पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.