Hapur News: ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: घनी आबादी वाले क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन परिसर में लगे 1000 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सावन माह में भवन परिसर में भंडारे व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जबकि यहां बच्चे भी खेलते हैं। उनका आरोप है कि ट्रांसफार्मर से पहले भी चिंगारी निकलने के कारण आग लग चुकी है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। लोगों ने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.