Hapur News: ट्रांसफार्मर में लगी आग मची अफरा तफरी
हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: गंगा नगरी में शनिवार रात को उस समय अफरा तफरी मच गई जब मैन रास्ते पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से चिंगारी निकलने लगी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब आंधे घंटे से अधिक तक बिजली कटौती रहने से गंगा नगरी में कांवड़ लेने के लिए पहुंचे शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि शनिवार की रात को गंगा नगरी में शिव भक्तों का आगमन काफी था। इसी बीच देर रात को गंगा नगरी में लगे एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से तेजी से चिंगारी उठने लगी। चिंगारी उठने पर उस समय भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभाव से बिजली सप्लाई ठप की गई। बिजली बंद होने के करीब आधे घंटे तक समस्या को दूर कर बिजली सप्लाई को शुरू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.