हापुड़, अगस्त 13 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट के बाहर गुरुवार कि अल सुबह कार सवार कुछ बदमाशों ने वहां मौजूद चालक और स्टॉफ को तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां खड़े तीन मिनी ट्रकों के ताला और शीशा तोड़कर वाहनों में लगी इलैक्ट्रिक कंट्रोल माड्यूल (ईसीएम) निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने डायल 112 पर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारपदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी आल इंडिया ट्रांपोर्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता की मेरठ रोड पर शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट के बाहर म...