Hapur News: ट्रक-बाइक़ की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी-धौलाना मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम शेखपुर खिचरा स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक संभलने का मौका तक नहीं पा सके और सड़क पर जा गिरे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ तुरंत मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक की मदद के प्रयास शुरू किए और थाना धौलाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.