Hapur News: ट्यूबवेल से युवक का कथित अपहरण, चार घंटे बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कावी निवासी नितिन पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के लोगों व दो अज्ञात लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह 31 जुलाई की सुबह अपने पुत्र मानू के साथ खेत स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी कार से पहुंचे और कथित तौर पर उसके पुत्र की कनपटी पर तमंचा रखकर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बड़ौदा हिंदवान के जंगल में ले जाकर करीब चार घंटे तक मारपीट की तथा गंभीर रूप से घायल कर गांव के बाहर छोड़ दिया। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.