Hapur News: टोल प्लाजा के पास ऑटो से भैंस के अवशेष बरामद, चालक फरार
हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: थाना पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान कुराना टोल प्लाजा से पहले मुर्शदपुर मोड़ के समीप एक इलेक्ट्रिक ऑटो से पशु के अवशेष बरामद किए है। आरोपी वाहन को छोड़कर पुलिस को देखते ही जंगल की ओर फरार हो गए। वही पशु चिकित्सक की जांच में बरामद अवशेष भैंस के पाए गए। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हापुड़ की ओर से आ रहे एक इलेक्ट्रिक ऑटो से पशु के अवशेष होने की दुर्गंध आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ऑटो छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।
पशु के अवशेषों की बरामदगी पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसके अंदर पशु का सिर, पैर और मांस बरामद हुआ है। सूचना पर पशु चिकित्सक को मौके पर बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.