Hapur News: टू नाइट रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: सोमवार को रेलवे रोड़ स्थित टू नाईट रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिष्ठापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल ,शिल्पी गर्ग को अध्यक्ष, नीरू मित्तल को सचिव, कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा ममता अग्रवाल को महिला प्रमुख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट शिल्पी गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद की सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होने बताया कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों का सशक्त अभियान है। इसके अलावा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सेवा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.