Hapur News: टीसी गर्ग बने श्री पंचायती गोशाला के कोषाध्यक्ष
हापुड़, अगस्त 6 -- Hapur News: श्री पंचायती गोशाला में बुधवार शाम नए कोषाध्यक्ष का चयन कर लिया गया। कमेटी की बैठक में संजीव कृष्णा के स्थान पर टीसी गर्ग को सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद समिति के सदस्यों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । बता दें कि पिछले रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में मंत्री सचिन गोयल और कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे। उसी बैठक में पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार अग्रवाल को नया मंत्री चुन लिया गया था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बन पाने के कारण फैसला टाल दिया गया था। बुधवार शाम दोबारा आयोजित बैठक में सदस्यों के बीच चर्चा के बाद टीसी गर्ग के नाम पर सर्वसम्मति बनी। गोशाला के प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि समिति की सहमति से टीसी गर्ग को नया कोषाध्यक्ष चुना गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.