Hapur News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से तालाब बना हापुड़
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: हापुड़। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। कभी बादल तो कभी चटकदार धूप खिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मंगलवार को हापुड़ का मौसम बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके बाद करीब एक घंटे झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन एक घंटे की बारिश से शहर तालाब में तब्दील हो गया। सड़कों और बाजारों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया, ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से मौसम पल-पल बदल रहा था। कभी बादल तो कभी धूप खिल रही थी, लेकिन राहत की बूंदे नहीं गिर रही थी। मंगलवार की सुबह भी मौसम साफ था और धूप खिल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर को हवाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.