Hapur News: झमाझम बारिश से तालाब बना हापुड़, पानी में डूबी सड़कें
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: पिछले तीन दिन से हापुड़ में घुमड़ रहे काले बादल मंगलवार को झमाझम बरसे। बच्चों ने बारिश का खूब आनंद लिया और बरसात में राहगिर भी भीगते हुए घर पहुंचे। लेकिन एक घंटे की बारिश की वजह से नगर से देहात तक के इलाके पानी में डूब गए। कहीं एक से दो फीट तो कहीं दो से तीन फीट पानी जमा हो गया। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से राहगीर व वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। हालांकि बारिश थमने के बाद बामुश्किल आंधे घंटे में ही पानी की निकासी हो गई, ऐसे में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश से आगरा हाईवे समेत अंदरूनी सड़कों पर जलभराव और जाम से जूझे बारिश का मौसम हापुड़ में मंगलवार की सुबह से ही बादलों और धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.