हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवादाता।कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ होने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की सुबह को खेत पर जाने के दौरान तेंदुआ गन्ने के खेत से निकाल कर दूसरे खेत में चला गया। हालांकि, वन विभाग की टीम जानकारी होने से इन्कार कर रही है।मंगलवार की सुबह को पंकज त्यागी समेत अन्य ग्रामीण जंगल से पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। जहां उन्होंने देखा गांव निवासी किसान के खेत से निकलकर तेंदुआ दूसरे खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दूसरे लोगों को दी। सूचना के बाद दर्जनों ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए और तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जंगल में तेंदुए के होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में लगातार...