Hapur News: झंडा मुर्शदपुर में 11.26 करोड़ से बनेगा पुल, पूजन कर किया शिलान्यास
हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: हापुड़ के गांव झंडा मुर्शदपुर में काली नदी पर सेतु निगम के पुल का निर्माण होगा। इस पुल पर करीब 11 करोड़ 26 लाख का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा। इस पुल का शुक्रवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने विधिवत रूप से पूजन कर शिलान्यास किया।सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ के गांव झंडा मुर्शदपुर में काली नदी पर पुल था, लेकिन काफी समय से पुल जर्जर हालत में था। साथ ही पुल की चौड़ाई भी काफी कम थी। इस कारण इस पुल से आवागमन करने वाले वाहन स्वामियों को खासा परेशान होना पड़ता था। ऐसे में काली नदी पर पुल का निर्माण कराने के लिए सेतु निगम से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद करीब 11 करोड़ 26 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास हो चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.