हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: 3 जुलाई से 5 जुलाई तक लखनऊ में चले आम महोत्सव में में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में जनपद हापुड़ के एफपीओ को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। 5 जुलाई यानि (आज) हर्षवर्धन त्यागी प्रदेश भर के उद्यान विशेषज्ञों, व्यापारियों एवं निर्यातकों के समक्ष जैविक आम उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन, एफपीओ मॉडल तथा विपणन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किया। आम उत्पादन, निर्यात व प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय उप्र आम महोत्सव-2026 का आयोजन तीन जुलाई से 5 जुलाई तक किया गया। विभाग के मार्गदर्शन में किसानों ने गुणवत्तायुक्त एवं बाजारोन्मुखी आम उत्पादन की दि...