हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय जेएमएस खेल महोत्सव का अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ आगाज हुआ। जेएमएस खेल महोत्सव के पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट की रोमांचक प्रतियोगिता हुई।वॉलीबाल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल हापुड़ डॉ राजेंद्र सिंह, क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन सचदेवा एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रीड़ा भारती जिला मंत्री एवं जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा और प्रधानाचार्य जेएमएस वर्ल्ड स्कूल डॉ. निधि मलिक ने संयुक्त रुप से किया। डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। आज के दौर में खेल न केवल आजीविका का साधन है बल्कि एक खिलाड़ी संतुलित कार्यक्षमता के साथ देश निर्...