Hapur News: जुआं खेलते सात गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में चमरी फाटक के पास गोदाम के पीछे जुए खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 47 सौ, आरोपियों के कब्जे से 1530 रुपये, ताश के 52 पत्ते और एक मोमबत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चमरी फाटक के बराबर वाले रास्ते पर बने गोदाम के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां आरोपी जुआं खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.