Hapur News: जुआं खेलते दो गिरफ्तार, नगदी, ताश के पत्ते बरामद
हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने निवाजीपुरा ग्राउंड के पास जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1600 रुपये नकद और ताश की गड्डी के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि निवाजीपुरा ग्राउंड के पास प्लाटिंग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ रुपये की बाजी लगाते दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.