हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी , सदस्यों और जीएसटी विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्या सुनकर समस्याओं का समाधान कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जीएसटी के उपायुक्त लालचंद और वाणिज्य कर अधिकारी भानू प्रताप ने व्यपारियों के साथ बैठक कर जीएसटी से संबंधित समस्याओं और सुझावों को सुना गया। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष संजय डाबर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित गोयल, दीपक बंसल जिला महामंत्री, ऋषभ गर्ग जिला कोषाध्यक्ष, मोहित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष...