हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: जनपद हापुड़ के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में स्थाई वित्त एवं लेखाधिकारी की तैनाती नहीं है। मेरठ में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी पर हापुड़ के दोनों विभागों का अतिरिक्त प्रभाव है। जिस कारण माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सप्ताह में एक-दो दिन बैठने के कारण शिक्षकों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। जनपद हापुड़ के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों में हजारों की संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईये भी तैनात हैं। इन सभी शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन निकालने की जिम्मेदारी वित्त एवं लेखाधिकारी पर निर्भर है, लेकिन यहां दोनों ही विभागों में स्थाई वित्त एवं लेखाधिकारी की तैनाती नहीं है। मेरठ में तैनात वित्त एवं लेखाधिका...