Hapur News: जिले की सड़क और पुल 945.94 करोड़ से होगी चकाचक
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: जिले की सड़कों और पुलों को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसमें वित्तीय वर्ष-2026-27 में 179 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिसमें जनपद की 17 सड़कों का चौड़ीकरण, 132 सड़कों का नवनिर्माण और 13 सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य शामिल है। इसके अलावा 8 पुलो की मरम्मत और नवनिर्माण के कार्य है, जिसपर कुल 945.94 करोड़ रूपए का बजट खर्च किया जाएगा। यह कार्ययोजना शासन को भेजी गई है, शासन से स्वीकृति होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इनका निर्माण होने से जनपद के लाखों लोगों को यातायात बेहतर होगा। जिले की हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसीलों में पीडब्लूडी की सड़कों की स्थिति काफी समय से बदहाल है। ऐसे में लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.