Hapur News: जिला अस्पताल में 11 चिकित्सकों ने रक्तदान किया
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: जिला अस्पताल हापुड़ में डॉक्टर डे के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें अस्पताल के 11 चिकित्सकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ब्लड बैंक में लगे शिविर में 11 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। सीएमएस डॉ.हेमलता ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती है। हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान अस्पताल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.