हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर दूध की सप्लाई करने आ रहे बाइक सवार एक युवक को दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने मोदीनगर रोड पर रोक लिया। आरोप है कि पीड़ित का गांव और जाति पूछ कर उसके साथ अभद्रता की। किसी तरह पीड़ित वहां से निकल कर चमरी फाटक के पास पहुंचा तो आरोपी फिर से आ गए और उनके साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ग्राम दस्तोई निवासी क्रिश दूध की सप्लाई करने के लिए हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार छह...