Hapur News: जाणता राजा महानाट्य का भव्य मंचन, शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित हुए विद्यार्थी
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: जीएस विश्वविद्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, शौर्य, संघर्ष, स्वराज और आदर्श चरित्र पर आधारित विश्वविख्यात ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा का भव्य एवं प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुबाला ने किया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि बच्चों और युवाओं में सेवा, साधना और संस्कार की भावना जाग्रत करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष जाणता राजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महानाट्य भारत सहित अमेरिका और इंग्लैंड समेत विभिन्न देशों में 1300 से अधिक बार मंचित हो चुका है。 यह भी पढ़ें- 'सरफरोशी की तमन्ना' नाटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.