हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा पुल पर लगी सौंदर्यकरण लाइटों को जलाने के दौरान एक कर्मचारी जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी मुन्नालाल रोजाना की तरह गुरुवार शाम गंगा पुल और ब्रजघाट क्षेत्र में लगी सौंदर्यकरण लाइटों को जलाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह गंगा किनारे स्थापित जेटी बैरिकेडिंग पर चढ़कर लाइटें चालू करने पहुंचा। बताया गया कि बैरिकेडिंग पर पहले से एक जहरीला कीड़ा बैठा हुआ था, जिसने उसके पैर पर काट लिया। कीड़े के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर उसे तत्काल गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गय...