Hapur News: जलभराव से जूझ रहा गांव..स्कूली बच्चों ने डीएम से लगाई गुहार
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में पानी निकासी को जिला पंचायत ने काठीखेड़ा से सलाई भट्टा तक एक करोड़ से ज्यादा की लागत से नाला निर्माण कराया था। लेकिन नाला निर्माण होने के बाद भी जलभराव की स्थिति जस की तस है। ऐसे में ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चों को जलभराव से होकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूलों में आना-जाना पड़ता है। अब जलभराव से तंग होकर स्कूली बच्चों ने डीएम से जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने सड़क पर जमा गंदे पानी में खड़े होकर डीएम से गुहार लगाई। हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में जलभराव की समस्या लोगों का जीवन प्रभावित कर रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि स्कूली छात्र-छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.