Hapur News: जलभराव में डूबी जय बिहार कालोनी, लोगों ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: हापुड़ में दो दिन झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश थमने के दो दिन बाद भी कई सड़कों, गली-मोहल्लों, हाईवे की सर्विस रोड व मैदानों में जलभराव होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। जबकि मैदानों में पानी जमा होने से खिलाड़ियों को प्रेक्टिस में दिक्कत आ रही है। असौड़ा स्टेशन रोड स्थित जय बिहार के लोगों ने बारिश के बाद भी जलभराव होने की समस्या पर शनिवार को पानी में खड़े होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। कई सालों बाद हापुड़ में दो दिन झमाझम बारिश हुई। 24 घंटे लगातार बारिश होने से पूरा शहर पानी में डूब गया था। ऐसे में शहर से दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.