Hapur News: जर्मनी में गोल्ड और ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली संस्कृति को डीएम ने सम्मानित किया
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड एवं ब्रॉन्ज मैडल जीतकर जिले का नाम विश्व पटल पर चमकाने पर हापुड़ की बेटी संस्कृति बाना को डीएम हापुड़ कविता मीना ने सम्मानित किया। बेटी के स्वागत में शहर में भीड़ उमड़ गई। शहर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी संस्कृति बाना शूटर हैं। वह स्टेट से लेकर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर मैडल झटक चुकी हैं। हाल ही में संस्कृति ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। इसमें संस्कृति ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मैडल जीता है। वहां से वापस लौटने पर संस्कृति का मंगलवार को जिले में भव्य स्वागत हुआ। यह भी पढ़ें- दो पदक जीतने वाली ताशा झा को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित लोगों की भीड़ ने माला पहनाकर संस्कृति का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद संस्कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.