Hapur News: जर्जर सड़क से बाधित हो रही कांवड़ यात्रा
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: मेरठ रोड स्थित धर्मकांटा के पास शहनाई फार्म हाउस के समीप जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िये इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। जिससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शहनाई फार्म हाउस के पास लंबे समय से सड़क पूरी तरह जर्जर पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और बारिश के बाद उनमें पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.