हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: गांव धनौरा रोड पर पिछले कई माह से जर्जर पड़ी सड़क इन दिनों ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि धनौरा रोड कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। पिछले काफी समय से सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है। ऐसे में पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया ...