हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: शहर के न्यू भीमनगर कॉलोनी में जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान लोगों और महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा। महिलाओं ने सड़को पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में काफी समय से पानी की निकासी न होने से बारिश और घरों से निकलने वाला दुषित पानी सड़को पर एकत्रित हो जाता है। जिससे पैदल चलने और स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी अभी तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। बता दे कि न्यू भीम नगर में काफी समय से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार को स्थानीय लोगों और महिलाओं ने एकत्रित होकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बारिश होते ही सड़कें पानी और कीचड़ से भर जाती हैं, जिससे लोगों का घरों से निकल...