Hapur News: जरौठी रोड स्थित गोशाला में भूसे से भरे ट्रक और भूसे में लगी आग, मची आफरा तफरी
हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में जरौठी रोड स्थित गोशाला के भूसे के गोदाम में शनिवार की रात को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में भारी मात्रा में भूसा रखा होने के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के हिस्से में फैलने से रोका। गोशाला के पदाधिकारी और सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार, गोशाला में भूसा लेकर पंजाब से एक ट्रक पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को जैसे से स्टार्ट किया तो उसमें से निकली चिंगारी भूसे के संपर्क में आने से आग लगने लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और ट्रक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.