Hapur News: जरूरतमंदों की मदद के लिए देर रात भी पहुंचते हैं भाजपा के युवा नेता
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: शहर के भाजपा युवा नेता हिमांशु अग्रवाल लगातार लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी छोटी सी दुकान चलाने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी समय निकालते हैं। बताया गया कि देर रात यदि कोई व्यक्ति उनके घर के दरवाजे पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाता है तो वह तत्काल उसके साथ पहुंचकर अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते हैं। लगातार किए जा रहे इन सेवा कार्यों के चलते हिमांशु अग्रवाल को लेकर शहर के पहले युवा नेता के रूप में उभरने की संभावना भी जताई जा रही है। हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद की परेशानी में उसके साथ खड़ा होना ही उनका उद्देश्य है, वह बिना किसी लालच के लोगों की मदद करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.