हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ नेता विकास तोमर ने नितेश तोमर और अभिनव राणा के साथ क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में फल अर्पित किए तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। विकास तोमर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नितेश तोमर ने कहा कि जन्माष्टमी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। यह भी पढ़ें- Hapur News: जन्माष्टमी पर विभू बंसल ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- Garhwa News: धूमधाम से मना जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शांतिपुरम के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु...