Hapur News: जनपद स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ के प्रांगण में जनपद स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचन्द जनता इंटर कॉलेज, एसवीएम स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज सिखैड़ा के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत, अभिनन्दन किया। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन का अवलोकन किया। प्रतियोगिता की संयोजिका अर्चना गौतम, नोडल अधिकारी कु. शशिबाला एवं मंच संचालन प्रतिभा सिंह, शिल्की सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.