हापुड़, अक्टूबर 22 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में जदीद चौकी से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई बजाज की टंकी, दोनों एलाय व्हील, साइलेंसर और पीछे का प्लास्टिक मडगार्ड आदि पुर्जे व चाकू बरामद किए हैं। आरोपी बाइक के पुर्जों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ जदीद चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जदीद चौकी के सामने से आठ सितंबर को चोरी हुई बाइक के कुछ पुर्जे लेकर एक युवक रामपुर रोड स्थित वाटर प्लांट के सामने गली में खड़ा है। वह पुर्जों को बेचने की फिराक ...