हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ द्वारा बुधवार को प्रभात फेरी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जय जगन्नाथ और जागो वंशी वारे के जयकारों से शहर जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर हो गया। भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करते रहे। प्रभात फेरी चौराखी मंदिर से स्वर्ग आश्रम रोड से प्रारंभ होकर त्यागी नगर, शेर वाली कोठी, लाल कोठी, कांति धर्मशाला, टैगोर शिक्षा सदन, कृष्णा नगर, शक्तिनगर, भगवानपुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड, देवनंदिनी हॉस्पिटल से होकर नवज्योति कॉलोनी में विवेक अग्रवाल के निवास पर विश्राम हुई । यह भी पढ़ें- Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्राभक्तिमय वातावरण जगत के पालनहार, जगन्नाथ, जागो बंशी वारे, जागो मोरे लालन आदि भजनों की धुन पर भक्त भाव विभोर होकर नृत्य ...