हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी युवक पर कालेज जाने के दौरान बेटी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर परिवार के सहयोग से कार से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके ही गांव निवासी युवक और उसके पिता एंव चाचा आपराधिक किस्म के शातिर व्यक्ति है। वर्ष 2013 मे तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष का अपने घर के सामने सरेआम कत्ल कर दिया था। जिसके संबध मे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़ित ने बताया कि युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर ही नही रखता बल्कि उससे छेडछाड भी करता रहा है। परेशान होकर उसने कालेज गढ की नौकरी भी छुडवा दी। इससे क्रुद्ध होकर आरोपी ने 23 मई को शाम के सम...