हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: त्योहारों की छुट्टियों के बाद मंगलवार सुबह शहर के सभी बैंक खुल गए। बैंक खुलने पर लेनदेन करने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही।त्योहारों के चलते पिछले दो दिन से बैंक बंद थे। जिस कारण ग्राहकों के पास रुपये निकालने का एकमात्र विकल्प एटीएम रहा, लेकिन अधिक निकासी होने के कारण कई एटीएम में कैश खत्म हो गया था। जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब छुट्टियों के खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह सभी बैंकों की शाखाएं खुल गई। ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर लेनदेन किया। एलडीएम आशीष सक्सेना ने बताया कि छुट्टियों के बाद बैंक खुल गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...