Hapur News: छिजारसी टोल पर पीछे करते समय भिड़ीं दो कारें
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार को टैक्स जमा कराने के दौरान दो कारों की टक्कर हो गई। बताया गया कि एक कार को पीछे करते समय वह दूसरी कार से जा भिड़ी। एक वाहन में पुलिसकर्मी सवार थे, जबकि दूसरी कार में महिला अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि दोनों वाहनों में मामूली नुकसान हुआ। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.