हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी श्मशान घाट काफी समय से जर्जर हालात में है। टीन शेड पूरी तरह खराब होने के कारण बरसात के दिनों में दाह संस्कार में काफी परेशानी होती है। ऐसे में पंजाबी सभा समिति के पदाधिकारियों ने जर्जर टीन शेड के पुन: निर्माण और उचित रखरखाव की मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपाष पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि श्मशान घाट पर लगे टीन शेड इस समय अत्यंत खराब अवस्था में हैं। कई स्थानों पर धातु गलकर लटक रही है, जो तेज हवा या वर्षा के कारण कभी भी गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकती है। लगभग दो वर्ष पूर्व पंजाबी सभा समिति द्वारा अपने निजी व्यय से पुराने शेड हटवाकर नए टीन शेड लगवाए गए थे।

संभावित दुर्घटनाएँ लेकिन लगातार रख-रखाव के अभाव में...