हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: महंत दिगंबर विनय गिरी महाराज ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी मंदिर में अवैध कब्जा, अवैध निर्माण करने एवं धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने आदि की एसडीएम सदर से शुक्रवार को शिकायत की। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग उठाई।महंत दिगंबर विनय गिरी महाराज ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी मंदिर के परिसर को कथित रूप से अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस परिसर में दिकान बनाकर अवैध कब्जा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर परिसर पर अवैध कब्जे का विरोध करते है तो उक्त व्यक्ति धमकाने लगते है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की। शिकायत करने वालों में वंदना वशिष्ठ, मनोज गुर्जर, मनोज शर्मा, गजेन्द्र त्यागी, अम...