हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट धौलाना प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिसोदिया और प्रदीप शर्मा पहुंचे। मुख्य अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मुकाबले के बाद विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में टीम भावना और अनुशासन का भी विकास होता है। ​विशिष्ट अतिथि प्रदीप शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हु...